कौसानी में ट्रेकिंग का जमकर आनंद उठाया जा सकता है। दरअसल कौसानी को ट्रेकिंग के लिए एक आदर्श जगह माना जाता है। धारचूला होते हुए कौसानी और आदि कैलाश के बीच का ट्रेकिंग रूट सर्वाधिक प्रसिद्ध है। आदि कैलाश को छोटा कैलाश के नाम से भी जानते हैं। यहां पवित्र शब्द ‘ओम’ के आकार में बर्फ जमी हुई है। अन्य ट्रेकिंग रूट में कौसानी-सुंदरधुंगा और छोटा पिन्नाथ होकर कौसानी-बड़ा पिन्नाथ ट्रेकिंग रूट भी काफी लोकप्रिय है।



Click it and Unblock the Notifications