Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» यमुनोत्री

यमुनोत्री - जहाँ से यमुना का उदगम होता है

20

यमुनोत्री पवित्र यमुना नदी का उदगम स्थल है तथा बंदर पुंछ पर्वत पर समुद्र तल से 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से,यमुना नदी समुद्र तल से 4421 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चम्पासर ग्लेशियर से निकलती है। यह ग्लेशियर पवित्र मंदिर यमुनोत्री,जहां पहुंचना काफी मुश्किल है,से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।यह गंतव्य भारत-चीन सीमा के निकट स्थित है। यमुनोत्री तक पहुंचने में एक दिन लगता है तथा मार्ग घने जंगलों और असमान सड़कों से होकर गुजरता है। भक्त किराये के घोड़े और खच्चरों से मंदिर पहुँच सकते हैं।

यमुनोत्री  के आस पास के स्थान

यह क्षेत्र उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल के प्रशासनिक प्रभाग के तहत स्थित है। यमुनोत्री हिंदुओं के लिए चार महत्वपूर्ण तीर्थों (चार धाम के रूप में जाने जाते हैं)में से एक है।इस गंतव्य का मुख्य आकर्षण यमुनोत्री मंदिर, हिंदू नदी देवी यमुनोत्री के लिए समर्पित है। जानकी चट्टी पर स्थित गर्म पानी के फव्वारे भी इस क्षेत्र के मुख्य आकर्षणों में सम्मिलत है। सूर्य कुंड सबसे महत्वपूर्ण गर्म पानी का फव्वारा माना जाता है। 'प्रसाद' तैयार करने के लिए चावल और आलू को एक मलमल के कपड़े में रखकर गर्म झरने के उबलते पानी में डूबो कर पकाया जाता है।

खरसाली, यमुनोत्री के पास स्थित एक छोटा सा गांव है। यहां कई झरने, प्राकृतिक झरने, और हिंदुओं के देवता भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर हैं । यमुनोत्री मंदिर के पास 'दिव्य शिला'(साहित्यिक अर्थ में- दिव्य प्रकाश की पटिया) नामक पत्थर का एक पवित्र स्लैब है। भक्त यमुनोत्री मंदिर में जाने से पहले दिव्य शिला की पूजा करते हैं।

यमुनोत्री के पवित्र मंदिर के रास्ते पर कई पर्यटकों बड़कोट शहर, जो धरासू से 40 किमी की दूरी पर स्थित है,में आराम के लिए रूकते हैं। सुंदर सेब के बगीचों के अलावा, यह जगह प्राचीन मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यमुनोत्री के निकट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हनुमान चट्टी है,जो एक प्रसिद्ध ट्रैकिंग साइट है।

कैसे जाएं यमुनोत्री

हवाई यात्रा द्वारा यमुनोत्री पहुँचने के लिए यात्री अपने टिकट देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए बुक करा सकते हैं,जोकि इसका निकटतम एयरबेस है। गंतव्य के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और देहरादून रेलवे स्टेशन हैं। इसके अलावा, पास के शहरों से यमुनोत्री के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं। पर्यटक किराये की टैक्सी या कैब से हनुमान चट्टी तक पहुंच कर, वहां से पैदल यमुनोत्री पहुँच सकते हैं।

यमुनोत्री का मौसम

यमुनोत्री में गर्मी का मौसम अप्रैल से जुलाई महीने के बीच रहता है,तथा मानसून में वर्षा कम होती है। सर्दियों के दौरान, इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी होती है और तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। मई-जून और सितंबर-नवंबर का समय यमुनोत्री का दौरा करने के लिए आदर्श माना जाता है।

यमुनोत्री इसलिए है प्रसिद्ध

यमुनोत्री मौसम

घूमने का सही मौसम यमुनोत्री

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें यमुनोत्री

  • सड़क मार्ग
    यात्री हनुमान चट्टी से यमुनोत्री तक पहुँचने के लिए पास के स्थानों से बस सेवा का लाभ ले सकते हैं। वे देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, और ऋषिकेश जैसे प्रमुख शहरों से हनुमान चट्टी पहुंचने के लिए बस और टैक्सी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा,यात्री ऋषिकेश के लिए नई दिल्ली के कश्मीरी गेट बस टर्मिनल से भी बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं और उसके बाद, हनुमान चट्टी तक बस ले सकते हैं, फिर इस जगह से पर्यटक 14 किमी की दूरी पैदल तय करके यमुनोत्री तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    ऋषिकेश और देहरादून रेलवे स्टेशन यमुनोत्री से निकटतम रेलवे स्टेशन हैं,जो क्रमशः 200 किमी और 175 किमी की दूरी पर स्थित हैं। ये दोनों रेलवे स्टेशन प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हैं। यात्री रेलवे स्टेशन से टैक्सी और कैब से यमुनोत्री तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा यमुनोत्री के लिए निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा नई दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से नियमित रूप से उड़ानों से जुड़ा हुआ है। यात्रियों को हवाई अड्डे से हनुमान चट्टी तक पहुँचने के लिए किराये की टैक्सियां और कैब्स उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Mar,Tue
Check Out
20 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed