गोहपुर, असम के सोनितपुर जिले में स्थित एक शहर है। गोहपुर एक छोटा शहर है लेकिन ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरूआ का जन्म भी यहीं हुआ था और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को ले जाने के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा के दौरान, पर्यटक गोहपुर की सैर के लिए भी आ सकते है और शाम तक वापस पार्क भी पहुंच सकते है। पार्क से गोहपुर तक पहुंचने के लिए पर्यटक टैक्सी को किराए पर ले जा सकते है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे कार को पूरे दिन के लिए किराए पर लेकर जाएं ताकि वह शाम तक आसानी से वापस पार्क भी पहुंच जाएं।



Click it and Unblock the Notifications