कल्याणी मंदिर, गोलाघाट जिले में दिपोरा पर स्थित है। दिपोरा, हालेम राजस्व सर्किल के अंर्तगत आता है। यह मंदिर देवी कल्याणी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि राजा अरीमट्टा ने इस मंदिर को देवी कल्याणी की आराधना करने के लिए बनवाया था, देवी कल्याणी, मां दुर्गा का ही एक स्वरूप है जिन्हे शक्ति का स्वरूप माना जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजा ने इस शुभ मंदिर को बनवाया।
मंदिर की वास्तुकला बेहद साधारण है, इसकी वास्तुकला में कुछ भी नयापन नहीं है। यह देखने में गैर - वर्णनात्मक और साधारण सा लगता है। मंदिर, असम के ठेठ नामघर जैसा दिखता है। हालांकि, कई भक्त धार्मिक विश्वास की वजह से ही इस स्थल की यात्रा करते है और मां कल्याणी के दर्शन करते है।
अगर आप नेशनल पार्क में ठहरने के दौरान कल्याणी मंदिर के दर्शन करना चाहते है तो आप एक कम्बाइंड ट्रिप की योजना बना सकते है। सौभाग्य से, इस जिले में यात्रा करने लायक कई स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications