चोराबाड़ी ताल समुद्रतल से 3900 मी की ऊँचाई पर चोराबाड़ी बमक हिमनदी के मुहाने पर स्थित है। केदारनाथ और कीर्ति स्तम्भ चोटियों की तलहटी में स्थित यह स्थान हिमालय की चोटियों का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। इस ताल में महात्मा गाँधी की अस्थियों को विसर्जित किया गया था इसलिये इसे गाँधी सरोवर के नाम से भी जाना जाता है।
लोककथाओं के अनुसार यह वही झील है जहाँ से पाँण्डवों में सबसे बड़े युधिष्ठिर ने स्वर्ग के लिये प्रस्थान किया था। इस स्थान तक 3 किमी की पैदल यात्रा द्वारा पहुँचा जा सकता है। केदारनाथ का लोहे का पुल सीधे गाँधी सरोवर तक ले जाता है जिसके आधे रास्ते में खड़ंजा अच्छी तरह से बिछाया गया है। रास्ते में यात्री सुन्दर झरने को देख सकते हैं। इस जगह के बदलते मौसम के कारण लोगों को यहाँ सुबह जल्दी आने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications