सीता बिंज को भारत के सात आश्चर्यो में से एक माना जाता है और यह उड़ीसा में क्योंझर के जिला मुख्यालय से 30 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस जगह के दौर पर आकर पर्यटक, फ्रैस्को की पेंटिग देख सकते है जो सीता नदी के तट पर स्थित है।
इस स्थल को राज्य के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।यहां से प्रकृति की खूबसूरती और हजारों रंग देखने को मिलते है। यहां का सबसे नजदीकी शहर राउरकेला है और यहां से राज्य की राजधानी कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित है।
इस स्थान का पौराणिक महत्व भी है। हर साल हजारों पर्यटक यहां की सैर के लिए आते है। जो लोग प्राचीन चित्रों में रूचि रखते है वह यहां आकर अपना शौक पूरा कर सकते है।