ब्रह्म मंदिर खजुराहो के सबसे बड़े टैंक निनोरा ताल के किनारे स्थित है। यह मंदिर 900ई. में बनाया गया था। इस मंदिर में भगवान ब्रह्म, विष्णु और हिंदू देवताओं के चित्र खुदे हुए हैं।
यह एक चैकोर आकार का छोटा सा मंदिर है। यह मंदिर ग्रेनाइट के 12 खंभों पर खड़ा है जो 11फीट ऊँचे हैं। इसकी भव्य छत बलुआ पत्थर से बनी है।यह मंदिर मुख्य रूप से ग्रेनाइट पत्थर से बना हुआ है। मंदिर के चारों ओर सुंदर नक्काशी की गई है जिससे इस मंदिर की सुंदरता बढ़ जाती है।
इस मंदिर की वास्तुकला खजुराहो के अन्य मंदिरों के समकालीन ही है। मंदिर के अंदर गुफा में एक शिवलिंग है। इसके गर्भगृह के दरवाज़े के ऊपर एक लिंटेल भी है। इससे यह पता चलता है कि किसी समय यह मंदिर भगवान शिव और भगवान विष्णु को समर्पित था।



Click it and Unblock the Notifications