कंडारिया महादेव मंदिर खजुराहो में पश्चिमी समूह के मंदिरों में सबसे बड़ा मंदिर है। सामान्य मंच पर बना यह पहला मंदिर था। यह तीर्थस्थान 1025-1050 के आसपास चंदेला शासकों ने भगवान शिव की पूजा करने के लिए बनवाया था। इसके गर्भगृह के बीच एक शिवलिंग स्थित है।
यह मंदिर पाँच भागों वाली वास्तुकला शैली में डिज़ाइन किया गया है जिसमें गर्भगृह, अर्धमंडप, प्रदक्षिणा और महामंडप हैं। इस मंदिर में 100फीट से अधिक ऊँची एक टावर है। इस मंदिर का मुख्य भाग बहुत सारी मूर्तियों से सजा है जिनमें सुंदर नक्काशी और डिज़ाइन बने हैं।
बारीक डिज़ाइन वाले दो विशिष्ट आंतरिक तोरण केवल इसी मंदिर में देखे जा सकते हैं। मंदिर की दीवारों पर नक्काशी की गई मूर्तियों को तीन वर्गों में बांटा जा सकता है- देव, देवियाँ ओर कामुक समूह।



Click it and Unblock the Notifications