धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित लक्ष्मी मंदिर खजुराहो का एक छोटा सा मंदिर है। यह मंदिर पश्चिमी समूह के मंदिरों के अंतर्गत आता है। इसका निर्माण 900-925 के आसपास केया गया था। इस मंदिर को सजाने के लिए मध्यम आकार की मूर्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ पर स्थित मूर्ति पीले बलुआ पत्थर से बनी है।
मूर्ति की चमक इसे अधिक आकर्षक बनाती है। इस मंदिर को देवी देवताओं की 674 आकृतियों से सजाया गया है। बाहरी और अंदर की दीवारों पर बारीक नक्काशी उस समय के कारीगरों की प्रतिभा को दर्शाती है जिन्होंने सीमित संसाधनों के साथ इस तरह का शानदार काम किया।
इस मंदिर की एक और विशेषता है कि इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में जोड़ा गया है। यहाँ आने वाले इस अद्भुत मंदिर की सुंदर बनावट और इसकी दीवारों पर बने अलेक बारीक पैटर्न को देखकर हैरान हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications