खोडाला में लगने वाला माउंटेन रेंज वाइल्ड कैंप, इस जगह का मुख्य आकर्षण है। यह कैंप 15 एकड़ जगह में फैला होता है। यहाँ दोनों, नए अथवा मंझे हुए ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए सह्याद्री पर्वतशृंख्ला के जंगलों में ट्रैकिंग के लिए बहुत सारे अवसर मिल जाते हैं।
ट्रैकिंग के अलावा इस वाइल्ड कैंप में आप कुछ और खेल गतिविधिओं जैसे- जीप सफारी, वाटरफाल रेपलिंग और घने जंगलों के बीच माउंटेन बाइकिंग आदि का मज़ा ले सकते हैं।
पर्वतारोहण और जंगलों में ट्रैकिंग के लिए, माउंटेन रेंज वाइल्ड कैंप, एक बहुत अच्छी जगह है।



Click it and Unblock the Notifications