Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» भीमाशंकर

भीमाशंकर -  एक ज्योतिर्लिंग

13

भीमाशंकर महाराष्ट्र राज्य में कर्ज़त के पास स्थित एक प्रसिद्द धार्मिक केंद्र है। भीमाशंकर भारत में पाए जानेवाले बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के कारण विशेष रूप से प्रसिद्द है। इन बारह ज्योतिर्लिंगों में से पाँच महाराष्ट्र में स्थित हैं। 3,250 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह मंदिर पुणे शहर के पास लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित खेड़ के उत्तरदक्षिण में शिरधाव गाँव में है। यह सह्याद्री पर्वत श्रेणी के घाट क्षेत्र में स्थित है।

भीमाशंकर भीमा नदी का उदगम बिंदु भी है जो दक्षिण पश्चिम की ओर बहती है तथा बाद में कृष्णा नदी से मिल जाती है।

भीमाशंकर - एक धार्मिक केंद्र

ऐसा कहा जाता है कि देवों के अनुरोध पर भगवान शिव ने भीमा के रूप में सह्याद्री पहाड़ियों पर निवास किया था। त्रिपुरासुर राक्षस के साथ घमासान लड़ाई के बाद भगवान शिव ने उसे मार डाला। ऐसा कहा जाता है कि लड़ाई के दौरान जो गर्मी उत्पन्न हुई उसके कारण भीमा नदी सूख गई और भगवान शिव के शरीर से निकले हुए पसीने से फिर से भीमा नदी बनी।

यहाँ आस पास अन्य कई मंदिर हैं जैसे कमलजा – देवी पार्वती का एक अवतार। मोक्षकुंड तीर्थ भीमाशंकर मंदिर के पीछे स्थित है जबकि कुशरान्य तीर्थ और सर्वतीर्थ अन्य धार्मिक स्थान है जिन्हें यहाँ रहते हुए देखने से नही चूकना चाहिए।

भीमाशंकर न सिर्फ तीर्थयात्रियों के लिए एक स्वर्ग है बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक उत्तम स्थान है। यह स्थान सह्याद्री के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण ट्रेकिंग के कई विकल्प भी उपलब्ध कराता है। यहाँ के आरक्षित वन क्षेत्र और वनजीवन अभ्यारण्य में कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं। यहाँ आप बड़ी भारतीय गिलहरी देख सकते हैं।

भीमाशंकर न सिर्फ धार्मिक लोगों में प्रसिद्द है बल्कि उन पर्यटकों के लिए भी प्रिय स्थान है जो साहसिक गतिविधियों की तलाश में रहते हैं। यह प्रकृति का एक शानदार निवास है जो गर्व से अपनी समृद्ध हरी विरासत प्रदर्शित करता है।

भीमाशंकर इसलिए है प्रसिद्ध

भीमाशंकर मौसम

घूमने का सही मौसम भीमाशंकर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें भीमाशंकर

  • सड़क मार्ग
    भीमाशंकर तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। राज्य परिवहन की अनेक बसें तथा साथ ही साथ निजी टूर संचालकों की भी बसें उपलब्ध हैं जो महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों और कस्बों से भीमाशंकर के बीच चलती हैं। रास्ते द्वारा भीमाशंकर और पुणे के बीच की दूरी 127 किलोमीटर है और मुंबई और भीमाशंकर के बीच की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। यदि आप पुणे से यात्रा करते हैं तो औसत किराया 300 रुपए है और यदि आप मुंबई से यात्रा करते हैं तो किराया 800 रुपए है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    भीमाशंकर का निकटतम प्रमुख स्टेशन पुणे रेलवे स्टेशन है जो लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के अन्य सभी प्रमुख शहरों से नियमित रेल सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। बैंगलोर से उद्यान एक्सप्रेस, चेन्नई से मुंबई एक्सप्रेस, हैदराबाद से राजकोट एक्सप्रेस और मुंबई से महालक्ष्मी एक्सप्रेस, ये कुछ ऐसी ट्रेन हैं जो इन शहरों और पुणे के बीच चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    There is no air port available in भीमाशंकर
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue