ट्रेकिंग किन्नौर के मुख्य आकर्षणों में से एक है।ये जगह एक बहुत कम आबादी वाला क्षेत्र है जिस वजह से यहां यातायात के साधनों की भी कमी है जिसके चलते एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोगों के पास ट्रेकिंग ही एक माध्यम बनता है।
अगर किन्नौर के ट्रेकिंग केन्द्रों की बात की जाये तो यहां ट्रेकिंग करने के लिए संघला घाटी भाभा घाटी किन्नर कैलाश पर्वत मुख्य जगह हैं। यहां आने वाले यात्री भी ट्रेकिंग के जरिये ही आस पास के मठों और अभयारण्यों में जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications