किफिर जिले में स्थित फाकिम वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति व वन्यजीव प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल है।यह अभयारण्य तेंदुए, बाघ, जंगली भैंसें, ऊलक बंदर तथा मिथुन जैसे कई वन्यजीवों का वास माना जाता है। नागालैंड में सबसे लोकप्रिय पक्षी “ हार्नबिल“भी फाकिम वन्यजीव अभयारण्य में बहुतायत में पाया जाता है।
वन्यजीव अभयारण्य 642 हेक्टेयर में फैला हुआ है।वर्ष 1983 में स्थापित यह वन्यजीव अभ्यारण्य म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ है। अभयारण्य न केवल पशुओं का वासस्थल है, बल्कि यहां वनस्पतियां भी प्रचुर मात्रा में पायी जाती हैं। यहां खास तौर पर बोगीपोमा,बोनसुम, खासी,चीड़, अमारी, बलूत,गमरी, नाहोर, उरियम,हालक,आल्डर,शशि एवं कचनार के पेड़ पाये जाते हैं।
फाकिम वन्यजीव अभयारण्य ऐसे भौगोलिक स्थान पर बसा हुआ है कि यहां वर्षा प्रचुर मात्रा होती है जिसकी वजह से यहां वनस्पतियां खूब फलती-फूलती हैं। फाकिम वन्यजीव अभयारण्य के लिए निकटतम हवाई अड्डा दीमापुर है जहां से सुलभ सड़क मार्ग का लाभ उठाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications