Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जुन्हेबोटो

जुन्हेबोटो पर्यटन- पहाड़ियों की चोटी पर एक भूमि

5

नागालैंड के हृदय में स्थित जुन्हेबोटो, समुद्र की सतह से लगभग 1800 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। इसके पूरब में मोकोकचुंग और पश्चिम में वोखा इसके पड़ोसी जिले हैं। जुन्हेबोटो भी एक जिले का ही नाम है। जुन्हेबोटो शब्द को दो भागों में बांटा जा सकता है, ‘जुन्हेबो’ और ‘तो’। यहाँ जुन्हेबो एक सफ़ेद रंग की पत्तियों वाले फूलों की झाड़ियों का नाम है जिसके स्पंज के सामान ‘कान’ में मीठा रस भरा होता है और ‘तो’ का मतलब होता है ‘पहाड़ी की चोटी पर’। जुन्हेबो एक सूमी शब्द है।

लोग और संस्कृति

जुन्हेबोटो में सूमी जनजाति का निवास है। सूमी जनजाति को मार्शल आर्ट में विशेषज्ञता रखने वाली एक योद्धा जनजाति माना जाता है। सूमियों के पास नृत्य और संगीत की व्यापक और विस्तृत रस्में हैं और त्योहारों के दौरान ये रंगीन पोशाकों से सजते हैं। त्योहार के दौरान, उनके युद्ध की पोशाकें एक नज़र देखने लायक हैं। सूमियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार हर साल जुलाई के मध्य में मनाया जाता है। अहुना एक दूसरा महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो सूमियों के द्वारा जुन्हेबोटो में मनाया जाता है।

जुन्हेबोटो में पर्यटन स्थलों का भ्रमण

जुन्हेबोटो अपने पक्षी अभ्यारण्य और विशाल वन क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा नागालैंड विश्वविद्यालय परिसर भी, जुन्हेबोटो में अकुलतो के उप प्रभाग के लुमामी गाँव में स्थित है। जुन्हेबोटो इस जिले का अकेला शहर है और यहाँ की अधिकांश जनसंख्या गावों में रहती है। ‘कृषि’ यहाँ के लोगों की जीविका का मुख्य साधन है।

तिजु, दोयांग और सुथा नामक तीन नदियाँ, जुन्हेबोटो में अतिक्रमण करती हैं। जुन्हेबोटो नगालैंड के छठवां सबसे बड़ा शहरी केंद्र है। अन्य पांच दीमापुर, कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा और त्युएनसांग हैं।

 

जुन्हेबोटो इसलिए है प्रसिद्ध

जुन्हेबोटो मौसम

घूमने का सही मौसम जुन्हेबोटो

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जुन्हेबोटो

  • सड़क मार्ग
    जुन्हेबोटो राष्ट्रीय राजमार्ग 61 के किनारे लगा हुआ है, इसलिए यह राज्य के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जुन्हेबोटो, कोहिमा से 152 किलोमीटर और मोकोकचुंग से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इन सभी स्थानों से नागालैण्ड राज्य परिवहन की बसें जुन्हेबोटो तक पहुँचने के लिए आसानी से उपलब्ध हैं। यहाँ से निजी टैक्सियों को भी बुक किया जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जुन्हेबोटो में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। दीमापुर, नागालैंड का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ट्रेन से जुन्हेबोटो पहुँचने के लिए आपको दीमापुर रेलवे स्टेशन तक पहुँचना होगा और आगे सड़क मार्ग से जाना होगा। एक बार फिर दीमापुर नियमित रूप से गुवाहाटी और देश के अन्य भागों के लिए चलने वाली ट्रेनों के द्वारा देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जुन्हेबोटो के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन दीमापुर है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नागालैंड के सभी शहरों और गाँवों की तरह जुन्हेबोटो में भी स्वयं का एयर पोर्ट नहीं है और दीमापुर का एयर पोर्ट समीपस्थ है, यहाँ से लगभग 80 किमी की दूरी पर। दीमापुर एयर पोर्ट गुवाहाटी से भली-भाँती जुड़ा हुआ है, जहाँ से, देश और विदेश के विभिन्न भागों के लिए और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आसानी से उपलब्ध होती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Sep,Mon
Return On
22 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Sep,Mon
Check Out
22 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Sep,Mon
Return On
22 Sep,Tue