नागालैंड में सिर्फ एक ही एयरपोर्ट है और यह हवाईअड्डा, कोहिमा शहर से 68 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे से कोलकाता और गुवाहटी के लिए नियमित रूप से उड़ान भरी जाती हैं जहां से आप देश व दुनिया के अन्य हिस्सों तक आराम से पहुंच सकते हैं। दीमापुर हवाई अड्डे से कोहिमा के लिए टैक्सी और शटल्स उपलब्ध हैं।