Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कोल्ली हिल्स » मौसम

कोल्ली हिल्स मौसम

लैंडस्लाईड की संभावना के कारण मानसून के अंत में कोल्ली पहाड़ियों की सैर करना उचित नहीं है। अन्य किसी भी मौसम में यहाँ की सैर की जा सकती है। मानसून में वर्षा के कारण दृश्य स्थलों के भ्रमण तथा अन्य गतिविधियों में बाधा आ सकती है। सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए यहाँ की यात्रा के लिए गर्मी का मौसम सबसे उत्तम होता है।  

गर्मी

गर्मी का मौसम सामान्यत: गर्म और संतुलित होता है तथा तापमान शायद की कभी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाता है। इस दौरान निम्नतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। गर्मी के मौसम में झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए अनेक पर्यटक यहाँ आते हैं। 

मानसून

अक्टूबर के महीने में उत्तर पूर्वी मानसून के कारण कोल्ली हिल्स में भारी वर्षा होती है। जून और जुलाई के महीनों में कभी कभी ही वर्षा होती है। इस मौसम में कई छोटे झरने तथा प्रपात बनते हैं तथा सम्पूर्ण दृश्य बहुत सुंदर दिखता है।   

सर्दी

(दिसंबर - फरवरी) के मौसम में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस होता है अत: तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों की तुलना में यहाँ का मौसम ठंडा होता है। यदि आप ठंड के मौसम में यहाँ की सैर कर रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने साथ गर्म कपड़े ले जाएँ। इस मौसम के दौरान कभी कभी हल्की वर्षा भी होती है।