कोणार्क का पुरातत्व संग्रहालय प्रसिद्ध सूर्य मन्दिर के पास स्थित है। लोग इस संग्रहालय में सूर्य मन्दिर के गौरवशाली अतीत के बारे में जानने और समझने के लिये तथा मन्दिर की मूर्तियों के टुकड़ों को देखने के लिये भारी संख्या में आते हैं। इन टुकड़ों को मन्दिर परिसर से इकट्ठा करके संग्रहालय में रखा गया है।
संग्रहालय ने 1968 ई0 में कार्य करना प्रारम्भ किया जब सूर्य मन्दिर की गिरी हुई संरचनाओं और पुरातत्वीय अवशेषों इस संग्रहालय में स्थानान्तरित किया गया था। संग्रहालय में चार गैलरी हैं जो सूर्य मन्दिर की सफाई के दौरान लाई गई लगभग 260 अवशेष संरक्षित हैं।
इसके अलावा संग्रहालय में कई अन्य इमारतों तथा ओडिशा के अन्य पुरातत्व स्थानों के चित्र भी प्रदर्शित हैं। शुक्रवार को छोड़ कर संग्रहालय हर रोज 10 बजे से 5 बजे के बीच खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications