किन्नल कोप्पल जिले के प्रमुख शहरों में से एक है। हर साल कई लोग किन्नल हस्तशिल्प वस्तुयें खरीदने के लिये आते हैं। किन्नल की जनसंख्य़ा काफी कम है लेकिन स्थानीय लोग आगन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।
हस्तशिल्प के अलावा किन्नल शराब के बर्तनों के लिये भी जाना जाता है। यहाँ के शराब के पारम्परिक बर्तनों की काफी माँग रहती है। आप यहाँ के लोगों के बुनते, बर्तन बनाते, सींघों से कंघिया बनाते और कई अन्य प्रकार की हस्तशिल्प वस्तुयें बनाते देख सकते हैं। कुशल शिल्पकार हस्तशिल्प वस्तुओं को बनाने की कुछ तरकीबें पर्यटकों को भी बताने से गुरेज़ नहीं करते।
कोप्पल जिले के कोप्पल तालुक में स्थित किन्नल शहर मुख्य शहर से सड़क द्वारा भलीभाँति जुड़ा है। यह बैंग्लोर शहर से305 किमी की दूरी पर है। आप किन्नल तक बस और रेल द्वारा आसानी से पहुँच सकते हैं। किन्नल से आप हस्तशिल्प वस्तुओं, खिलौनों और तस्वीरों को रियायती दरों पर खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications