सोमेश्वर मन्दिर कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध शिव मन्दिरों में से एक है। यह कोप्पल जिले के कुस्तागी तालुक के छोटे से गाँव पुरा में स्थित है। इस छोटे किन्तु खूबसूरत गाँव पुरा को एक और नाम सगड्डेपुरा के नाम से भी जाना जाता है।
सोमेश्वर मन्दिर होयसाल काल के लोगों की स्थापत्य कला के कौशल को दर्शाता है। मन्दिर की मुख्य प्रतिमा सोमेश्वर अर्थात नन्दी बैल पर सवार शिव की है। मन्दिर में भगवान विष्णु, उमामहेश्वर और सप्तमत्रिका की मूर्तियाँ भी हैं।
पुरा तक आसानी से पहुँचा जा सकता है क्योंकि शिमोगा जिला कर्नाटक के बाकी शहरों और आसापास के राज्यों से सड़क और रेलमार्गों से भलीभाँति जुड़ा है। श्रीरंगपट्टनम पुरा गाँव के सबसे समीप है। श्रीरंगपट्टनम से पुरा के लिये नियमित बस सेवायें भी उपलब्ध हैं। अन्य साधनों की अपेक्षा सड़कमार्ग द्वारा पुरा तक काफी जल्दी पुहँचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications