चंबल गार्डन, अमर निवास में चंबल नदी के किनारे पर स्थित है। सुरम्य वातावरण के बीच में स्थित यह सुंदर और बड़ा पार्क यहां के लोगों के बीच एक आर्दश पिकनिक स्पॉट के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध है। गार्डन के बीचोंबीच में एक तालाब भी बना है जिसमें कुछ मगममच्छ भी पले हूए हैं। तालाब के ऊपर एक झूला पुल भी बना हुआ है।
कहा जाता है कि एक समय था जब यहां नदी में काफी मगरमच्छ थे, पूरी नदी में घडि़यालों की भारी संख्या का बसेरा था लेकिन 20 वीं सदी के मध्य के दौरान इनका शिकार तेजी से किया जाने लगा और इनकी संख्या में काफी कमी आ गई। वर्तमान में थोड़े से मगरमच्छ ही बचे हैं जो इस तालाब में रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications