Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कोटा » आकर्षण » राजकीय संग्रहालय

राजकीय संग्रहालय, कोटा

38

राजकीय संग्रहालय कोटा का प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है जो किशोर सागर झील के निकट स्थित बृज विलास पैलेस के अंदर बना हुआ है। संग्रहालय में दुर्लभ पुराने सिक्‍के, प्राचीन पांडुलिपियों और मूर्तियों का विशाल संग्रह है। प्रर्दशन के लिए रखी गई सभी मूर्तियों में से बरोली से लाई गई प्रतिमा सबसे अविश्‍वसनीय है।

यह प्रतिमा बेहद खूबसूरती से और सुरूचिपूर्ण ढंग से बनाया एक सुंदर टुकड़ा है जो वाकई काबिले तारीफ है। यहां लगाई गई मूर्ति काफी पुरानी हैं जिनमें से कई तो 4 वीं सदी में बनाई गई थी। यहां पर प्रर्दशित की जाने वाली पांडुलिपियों और चित्रों से स्‍पष्‍ट रूप से पता चलता है कि मध्‍ययुगीन काल के लोग काफी रचनात्‍मक हुआ करते थे।

इन सभी के अलावा, आगंतुक संग्रहालय में आकर सुंदर वेशभूषा और हस्‍तशिल्‍प सामानों को भी देख सकते हैं। इस संग्रहालय में भ्रमण करने के लिए पुरातत्‍व व संग्रहालय के निदेशक, जयपुर से अनुमति लेने की जरूरत पड़ती है। सरकारी छुट्टियों और प्रत्‍येक शुक्रवार को यह संग्रहालय बंद रहता है।

काम के दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस संग्रहालय का भ्रमण किया जा सकता है। संग्रहालय में प्रवेश शुल्‍क 2 रू देना पड़ता है। संग्रहालय परिसर में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Aug,Sat
Return On
09 Aug,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Aug,Sat
Check Out
09 Aug,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Aug,Sat
Return On
09 Aug,Sun