जयुपर के निकट स्थित सांगनेर एयरपोर्ट कोटा पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। इस एयरपोर्ट की कोटा से दूरी कुल 245 किमी. है। यह एयरपोर्ट देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुम्बई आदि से जुड़ा हुआ है। बाहरी देशों से कोटा आने - जाने के लिए दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे नजदीकी है।