मल्लाचंद्रम, तमिलनाडु में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा संरक्षित एक सुरक्षित साइट है। इस स्थान पर सैकड़ों डोलमेन्स स्थित है। डोलमन एक प्रकार का पत्थर होता है जिसका उपयोग अक्सर किसी बड़ी पत्थर की संरचना बनाने में किया जाता है।
जिस प्रकार के डोलमन, मल्लाचंद्रम में पाएं जाते है, उसी प्रकार के ये पत्थर मालायुर, केरल में भी मिलते है। मल्लाचंद्रम की विशेषता सिर्फ ये डोलेमन ही नहीं बल्कि यहां कई प्रकार की स्टोन पेन्टिंग, स्तुप चक्र और गढ़े हुए बर्तन भी मिले है। मल्लाचंद्रम में इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए काफी खास है। यह उन चुनिंदा स्थानों में से एक है जो धरती के प्राचीन दिनों को आधुनिक दिनों से जोड़ता है और समय व स्थान से परे होकर मानवता में विश्वास रखता है।



Click it and Unblock the Notifications