मार्च और नवंबर के महीने के बीच कुफरी की यात्रा का सबसे अच्छा समय है। यह वह समय है, जब जगह का मौसम सुखद रहता है जो दर्शनीय स्थलों की यात्रा और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए आदर्श है।
(अप्रैल -जून): गर्मियों के दौरान कुफरी में जलवायु शीतोष्ण रहता है। इस समय के दौरान तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मी का मौसम दर्शनीय स्थलों की यात्रा और साहसिक खेल के लिए अनुकूल है।
(जुलाई -सितम्बर): कुफरी में मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है। यहाँ इस समय के दौरान अल्प वर्षा होती है, जबकि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।
(अक्टूबर- मार्च): कुफरी में सर्दियाँ बहुत ठंडी होती हैं क्योंकि तापमान शून्य के नीचे चला जाता है। इस जगह इस मौसम के दौरान भारी बर्फबारी भी होती है। बेहद ठंड के कारण पर्यटक आमतौर पर इस मौसम से बचते हैं। पर्यटक जो सर्दियों के दौरान इस स्थान का दौरा करने की योजना बनायें वे ठंढ से बचने के लिये भारी ऊनी कपड़े और जूते अवश्य लायें।