इस जगह का नामकरण एक ब्रिटिश व्यवसायी जॉन हारोल्ड अब्बोट के नाम पर किया गया था। यहां से बर्फ से ढके हिमालय पर्वत का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इनकी पहाड़ियों पर 13 निजी बंगले हैं, जो ब्रिटिश शासन काल में बनाए गए थे। इनमें से एक बंगला शाहबलूत और देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित है, जिसे 1914 में जॉन हारोल्ड अब्बोट ने बनवाया था।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में कई खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। अब्बोट माउंट पर तीन किमी की पैदल यात्रा करके आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप पैदल चलने से बचना चाहते हैं, तो यहां से 7 किमी दूर स्थित मोराराखान या लोहाघाट से सड़क मार्ग भी अपना सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटक फिशिंग और ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications