कुमाऊं हिमायल पर 3810 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कफनी ग्लेशियर नंदा देवी से दक्षिण-पूर्व में है। इस ग्लेशियर से निकलने वाली कफनी नदी पिण्डारी की सहायक नदी है। पिण्डारी नदी अलकनंदा की सहायक नदी है और अलकनंदा नदी आगे चल कर गंगा से मिल जाती है।
कफनी ग्लेशियर से सटे हुए दो और ग्लेशियर हैं- पिण्डारी और मिलम। पैदल यात्रा कर कफनी ग्लेशियर जाने वाले पर्यटक बागेश्वर में अपना कैंप लगाते हैं। ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए बागेश्वर से लोहारखेत, लोहारखेत से धाकुरी, धाकुरी से खाती और खाती से दवाली पहुंचा जाता है।
दवाली से बाईं ओर 12 किमी पैदल यात्र कर कफनी पहुंचा जाता है। कफनी से 6860 मीटर और 60104 मीटर की ऊंचाई वाली नंदकोट और नंदा भानर की चोटियों का भव्य नजारा देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications