पंचाचूली ग्लेशियर पिथौरागढ़ जिले में है। कुमाऊं के पूर्वी भाग में स्थित यह ग्लेशियर बर्फ से ढके पर्वतों के समूह से बना है। यह इस क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। सोबला बस टर्मिनल से इस ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए 40 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। सोबला बस टर्मिनल पिथौरागढ़ से 134 किमी जबकि धारचूला से 35 किमी है। पंचाचूली ग्लेशियर की पैदल यात्रा के क्रम में बर्फ से ढके पहाड़ों और घने पर्वतीय वृक्षों के बीच से गुजरना पड़ता है। पर्यटन अधिकारी पर्यटकों को वहां के गांव वालों की जगहों पर रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि पर्यटक उनकी संस्कृति और इस जगह को बेहतर तरीके से समझ सके।



Click it and Unblock the Notifications