कुर्नूल म्यूजियम का निर्माण भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण द्वारा किया गया है। कुर्नूल के इलाके में ऐतिहासिक और पुरातात्त्विक महत्व के ढरों हस्तशिल्प खुदाई के दौरान मिले हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस म्यूजियम का निर्माण करवाया गया। यह कुर्नूल मेडिकल कॉलेज के बगल में हंद्री नदी के किनारे पर स्थित है। आसपास के मंदिरों जैसे, संगमेश्वरम, आलमपुर व श्रीसैलम में पाई गई टूटी हुई मूर्तियां और स्थानीय सेनापतियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों को म्यूजियम में संरक्षित रखा गया है। यह म्यूजियम कोटला विजय भास्कर रेड्डी मेमोरियल के पास में ही स्थ्ति है।



Click it and Unblock the Notifications