आज से 70 साल पहले बनवाया गया शिरडी साई बाबा मंदिर एक विशिष्ट स्थान है। 1.5 एकड़ में फैला यह मंदिर सबसे बड़े साई बाबा मंदिरों में एक है। इस मंदिर को कुछ धोबियों ने तुंगभद्रा नदी के किनारे पर बनवाया था। तारे के आकार में बने इस मंदिर में सुबह-शाम प्रार्थनाएं और आरती होती है। इस आरती में हिस्सा लेने के लिए दूर दराज से भी लोग आते हैं।
मंदिर के अंदर लक्ष्मी और भगवान हनुमान की प्रतिमा भी रखी हुई है। यहां वातावरण काफी शांत और निर्मल है। वैसे तो आप इस मंदिर में कभी भी जा सकते हैं, पर सुबह और शाम होने वाले प्रार्थनाओं के दौरान यहां जाना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय नदी से आने वाली ठंडी हवा काफी खुशनुमा अहसास दिलाती है।
यहां मेडिटेशन हॉल में आप ध्यान भी कर सकते हैं, जिसकी क्षमता करीब 800 लोगों की है। यह मंदिर कोंडा रेड्डी बुरुजू से करीब ही है, जिससे यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications