कुशीनगर, कई भारतीय समुदायों के लिए जैसे - हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों आदि के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसे एक पवित्र तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस पवित्र स्थल पर, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध, दोनो ने ही निर्वाण प्राप्त किया था और दोनों ने ही यहां उपदेश भी दिए थे।
यह शहर ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों, मंदिरों, स्तुपों और पार्कों का स्थल है। इन स्थानों में से अधिकाश: स्थलों की खुदाई आए दिन भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग की टीमें करती रहती है ताकि मिलने वाले पुराने अवशेषों से प्राचीन काल के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता लगाया जा सकें। देवराहा अष्टन या मंदिर, कुशीनगर में पडरौना छावनी से लगभग 3 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह एक घर के ऊपर बने मंदिर के आकार का है।
इस श्राइन में भगवान विष्णु, तीर्थांकर महावीर और तीर्थांकर नेमिनाथ की मूर्तियां शामिल है। यह त्रिमूर्ति मूर्ति या तिकड़ी मूर्ति के नाम से काफी विख्यात है। लोककथाओं के अनुसार, इस मंदिर में बुद्ध भगवान की विशाल मूर्ति की मेजबानी भी की गई थी।



Click it and Unblock the Notifications