कुरूकुल्ला अष्ठन, एक घने जंगल के बीच में एक नदी के किनारे पर कासिया - तमकुही मार्ग पर 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह अष्टन, आदि शक्ति कुरूकुल्ला देवी को समर्पित है जिन्हे मूल और प्रथम शक्ति माना जाता है। इस पवित्र जगह को नागार्जुन ने बनवाया था।
जब इस स्थल की स्थापना यहां हुई थी तब यहां घना जंगल था। लोगों के लिए ध्यान और सुकुन की यह खास जगह है जहां आकर लोग अपनी दैनिक दिनचर्या से छुटकारा पाकर सुकुन से समय व्यतीत करते है। कुरूकुल्ला अष्टन को क्षेत्र में प्रसिद्ध ध्यान स्थल के रूप में भी जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications