लाचेन आये पर्यटकों को यहाँ आने से नहीं चूकना चाहिये। 5210 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह मीठे पानी की झील पूरे विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित जलाशयों में से एक है। यह उत्तरी सिक्किम प्रान्त में स्थित है और चीन के दक्षिणी सीमा से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। यह झील कंचनजंगा पहाड़ियों के उत्तर-पूर्व में स्थित है। सर्दियों के महीनों में यह झील पूरी तरह से जम जाती है।
इस झील से 5 किमी पहले ही सो लस्मो झील स्थित है। सेना से पूर्व अनुमति के उपरान्त आप गुरडोंगमार झील से सो लस्मो झील तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। पवित्र माने जाने वाली गुरडोंगमार झील का नाम सिक्किम के संरक्षक संत गुरू पद्मसम्भव के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने कुछ धार्मिक आयोजन किये थे और इसीलिये झील का यह भाग वर्ष के सबसे ठंडे महीनों में भी नहीं जमता है।