लाचेन के उत्तर में स्थित थाँगू एक छोटा, पुराना और सुन्दर कस्बा है। यह स्थान समुद्रतल से 13,500 फीट की ऊँचाई पर लाचेन से दो घंटे की दूरी पर स्थित है। थाँगू ही वह स्थान है जहाँ पर पर्यटक गुरडोंगमार झील और तीस्ता नदी के जल स्रोत – छो ल्हामू जैसे रोचक गंतव्यों की ओर कूच करने से पूर्व थोड़ी देर के लिये रुकते हैं। पर्यटकों के बीच इस स्थान की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications