मठ सर्किट लद्दाख के सबसे प्रसिद्ध क्षेत्रों में से एक है। यहाँ पर कई सारे बौद्ध गोम्पा हैं जैसे फरका मठ, थिक्से मठ, हेमिस मठ और माथो मठ यहाँ के प्रमुख हैं। हेमिस मठ लद्दाख का सबसे बड़ा मठ है जहाँ भगवान बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा को स्थापित किया गया है।
यहाँ स्थित बुद्ध की प्रतिमा लोगों के लिए हर 11 साल में एक बार ही दिखाई जाती है।थिकसे मठ यहाँ का सबसे बड़ा और लोकप्रिय मठ है जो सुन्दर और ज्वलंत रंगों के साथ चित्रित एक 12 मंजिला संरचना है और जिसका प्रवेश द्वार भव्य है, जहां एक 15 मीटर लम्बी मूर्ति को स्थापित किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications