Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» हेमिस

हेमिस - मनमोहक आकर्षणों की तरफ पहला कदम

12

हेमिस, जम्‍मू और कश्‍मीर में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है जो लेह से दक्षिण-पूर्व की ओर 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह जगह पर्यटकों के लिए सबसे अच्‍छा गंतव्‍य स्‍थल है जहां वह प्रकृति की गोद में उत्‍तम समय बिता सकते है। यहां का हेमिस मठ या गोम्‍पा मठ लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस मठ को सबसे पहले 1630 ई. में बनवाया गया था जिसका श्रेय स्‍टेगसंग रासपा नवांग ग्‍यात्‍सों को जाता है। बाद में 1972 ई. में इसकी पुर्नस्‍थापना भी की गई और यहां एक महायोग तंत्र स्‍कूल चलाया जाने लगा जिसके आचार्य सेंज नामवार ग्‍वालवा थे।

क्या है हेमिस के आस पास

हेमिस में मुख्‍य आकर्षण बुद्ध भगवान की एक मूर्ति है जो तांबें धातु की बनी हुई है। मठ की दीवारें पर बौद्ध धर्म से जुड़ी कई कलाकृतियों को देखा जा सकता है। समय को दर्शाने वाला कालचक्र और चार भागों के भगवान भी मठ में स्‍थापित हैं। दहाड़ते हुए शेर वाले गुरू के नाम से विख्‍यात महान गुरू पद्मसभंव के सम्‍मान में प्रत्‍येक वर्ष जून या जुलाई के महीने में हजारों श्रद्धालु यहां मनाए जाने वाले वार्षिक उत्‍सव में भाग लेते है। गुरू पद्मसभंव के बारे में तिब्‍बत के बौद्ध धर्म में काफी पढ़ने और सुनने को मिलता है।

हेमिस का राष्‍ट्रीय उद्यान जो सिंधु नदी के तट पर स्थित है वह एक और लोकप्रिय आकर्षण है जिसे हेमिस हाई आल्‍टीट्यूट राष्‍ट्रीय पार्क कहा जाता है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा समीपस्‍थ संरक्षित क्षेत्र है जो 4400 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। हेमिस राष्‍ट्रीय उद्यान, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है जहां बर्फ में पाई जाने वाली लिओपार्ड, हिरण, मकाऊ, लाल भेडि़यां, गिद्ध और गोल्‍डन ईगल जैसे कई जानवर देखने को मिलते हैं।

कैसे पहुंचे हेमिस

हेमिस आने के लिए उत्‍सुक पर्यटक वायुमार्ग, रेलमार्ग और बस मार्ग में से किसी भी साधन से आ सकते है।

हेमिस का मौसम

यहां आने वालों को मौसम का विशेष ख्‍याल रखना होगा। हेमिस आने के लिए गर्मियों का मौसम यानि अप्रैल से जून के बीच का समय सबसे बेहतर होगा, सर्दियों में यहां के तापमान के काफी गिरावट आने के कारण घूमना असंभव है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 30 डिग्री तक हो जाता है। 

हेमिस इसलिए है प्रसिद्ध

हेमिस मौसम

घूमने का सही मौसम हेमिस

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें हेमिस

  • सड़क मार्ग
    हेमिस के लिए बस यात्रा बेस्‍ट आप्‍शन है। लेह स्थित बस अड्डे से राज्‍य के कई शहरों के लिए सीधी बसें मिल जाती है जो सस्‍ती और सुविधाजनक हैं। हेमिस आने के लिए राज्‍य सरकार ने कई बसें चलाई हैं जिन्‍हे राज्‍य के अनेक शहरों से पकड़ा जा सकता है। लेह से हेमिस आने वाले पर्यटकों को 40 किमी. का सफर तय करने के लिए बस को 30 से 50 रू. तक अदा करने होगें और एक घंटे में पर्यटक हेमिस पहुंच जाएंगे।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    हेमिस का निकटतम रेलवे स्‍टेशन श्रीनगर है जो शहर से 766 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां से देश के विभिन्‍न राज्‍यों और शहरों जैसे - चेन्‍नई, नई दिल्‍ली, पुणे और जम्‍मू आदि के लिए कई ट्रेन मिल जाती हैं। रेलवे स्‍टेशन से हेमिस तक बस से आना ही उचित होगा। इसलिए पर्यटक रेलवे स्‍टेशन से श्रीनगर बस अड्डे तक पहुंचे और वहां से हेमिस के लिए बस पकड़े।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हेमिस में एयरपोर्ट नहीं है इसलिए पर्यटकों को लेह हवाई अड्डे तक आने की सलाह दी जाती है और वहां से प्राइवेट कैब या बस से हेमिस तक आएं। लेह एयरपोर्ट से हेमिस की दूरी 44 किमी. है। लेह से दिल्‍ली, श्रीनगर और पुणे की उड़ाने भरी जाती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 May,Sat
Check Out
10 May,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun