लेह पैलेस राजा सेंगे नामग्याल द्वारा 17 वीं सदी में बनाया गया था। महल की इमारत ल्हासा में पोताला पैलेस, जो की तिब्बत में है, की तरह है। जब डोगरा के बलों ने ,19 वीं सदी में लद्दाख पर कब्ज़ा कर लिया था, तब शाही परिवार को महल छोड़ना पड़ा था और उन्हें स्टोक पैलेस जाना पड़ा था। यह महल 9 मंजिलों का है, जहां ऊंची मंजिलों में शाही परिवार और निचे के मंजिलों में स्टोर रूम और अस्तबल था। अब इस महल की देखरेख पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा की जा रही है। परन्तु इसकी हालत अत्यंत जर्जर है। इस जगह का दौरा करने वाले पर्यटक सिन्धु घाटी की खूबसूरती का आनंद उठाने के साथ आसपास के क्षेत्र जैसे की स्टोक कांगड़ी और लद्दाख पर्वत श्रृंखला का भी मज़ा ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications