स्पितुक मठ जम्मू कश्मीर के लद्दाख में स्थित है। इसे स्पितुक गोम्पा के नाम से भी जाना जाता है। ये मठ लेह से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मठ का निर्माण 11 वीं शताब्दी में ओद डी द्वारा करवाया गया था। यहाँ आने वाले पर्यटक इस शानदार मठ को इसकी सुन्दरता के कारण कभी नहीं भूल पाएंगे। यहाँ आकर पर्यटकों को कई ऐसी जानकारियाँ प्राप्त होंगी जिससे उन्हें बौद्ध धर्म से और ज्यादा रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications