स्टोक पैलेस, राजा सेस्पाल तोंडुप नामग्याल द्वारा 1825 में निर्मित किया गया था।ये स्थान सिंधु नदी से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इस महल में 108 खंडों में कंग्युर मौजूद हैं जो यहाँ के पवित्र ग्रन्थ है। इस स्थान का इस्तेमाल राजा सेंग्गे नामग्याल और उनके उत्तराधिकारियों के रहने के लिए होता था।महल सुंदर स्थापत्य पैटर्न के साथ पारंपरिक शैली में बनाया गया था। यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त एक देखने लायक चीज है । वार्षिक मुखौटा नृत्य महोत्सव यहाँ का एक अन्य आकर्षण है जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।यहाँ आकर आप कई सारी चीजों का दुर्लभ संग्रह देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications