थिकसे मठ लेह से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो मध्यकालीन युग को दर्शाता है। एक एक 12 मंजिला ऊंची ईमारत है जो इलाके का सबसे बड़ा मठ है। यहाँ आने वाले पर्यटक सुन्दर और शानदार स्तूप, मूर्तियाँ, पेंटिंग,थांगका और तलवारों को देख सकते हैं जो यहाँ के गोम्पा में राखी हुई हैं । यहाँ पर एक बड़ा सा पिलर भी है जिसमें भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए सन्देश और उपदेश लिखे हुए हैं। इस मठ में आयोजित होने वाला थिकसे महोत्सव यहाँ का एक अन्य आकर्षण हैं जो दो दिनों तक चलता है। इस स्थान के पास में ही शेय गोम्पा और माथो गोम्पा मौजूद हैं जो यहाँ के अन्य आकर्षण हैं।



Click it and Unblock the Notifications