वीरभद्र मंदिर, लेपाक्क्षी गांव में स्थित है। यह मंदिर, दक्षिण भारत में काफी विख्यात है और यहां सारे देश से दर्शनार्थी दर्शन करने आते है। इस मंदिर में भगवान वीरभद्र की पूजा की जाती है। वीरभद्र मंदिर को 16 वीं शताब्दी में विजयनगर के राजा के द्वारा बनवाया गया था।
इस मंदिर की वास्तुकला विजयनगर के साम्राज्य के शिल्पकारों और मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई है। इस मंदिर में एक मंडपम है जिसके खंभे पर जीवन आकार नर्तकियां और संगीतकार आदि बने हुए है। यहां नंदी बैल की बड़ी मूर्ति बनी हुई है जिसे एक बड़े से पत्थर से बनाया है।
यह पूरा मंदिर संगमरमर से बना हुआ है और आश्चर्यनजक बात यह है कि साल भर में यहां हजारों पर्यटक दर्शन करने आते है।



Click it and Unblock the Notifications