Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लॉन्गलेंग » मौसम

लॉन्गलेंग मौसम

नागालैंड आप किसी भी मौसम में घुमने जा सकते है जब यहाँ बारिश न हो रही हो। लोंग्लेंग घुमने आप अक्टूबर से मई के बीच जा सकते है यह समय सबसे अच्छा मना गाया है। पर्यटकों को वसंत के आगमन के दौरान घुमने का प्लान करना चहिये क्योंकी इस वक्त मोन्यु महोत्सव मनाया जाता है और वे इसे भी देख सकते है।

गर्मी

लॉन्गलेंग का औसतन तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहाँ की गर्मिया बहुत खुशनुमा होती है। हालांकि यहाँ गर्मिया कुछ ही महीने होती है और उसके बाद मानसून आजाते है लेकिन मानसून के बावजूद गर्मिया जुलाई तक रहती है।

मानसून

लॉन्गलेंग में मानसून मई में ही आ जाता है और अक्टूबर तक रहता है चूंकि लॉन्गलेंग में इतने महीनो तक बरसात का मौसम रहता है। इस लिए यहाँ का तापमान सामान्य रूप से निचले स्तर पर रहता है इससे गर्मियों के दिन बहुत गर्म नहीं होते और रातें ठंडी होती है।यहाँ औसतन बरसात 2000मीमी  3000मीमी  के बीच होती है।

सर्दी

लॉन्गलेंग की सर्दिया काफी ठंडी होती है। सर्दी अक्टूबर के आखिर में या नवम्बर के शुरूवात से होती है और मार्च में खत्म हो जाती है। ठंडी हवाओ से आमतौर पर तापमान नीचे चला जाता है। और रात का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।