Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लखनऊ » आकर्षण » काउंसिल हाउस

काउंसिल हाउस, लखनऊ

59

काउंसिल हाउस, लखनऊ में शहर के बीचों - बीच विधानसभा रोड़ पर गोमती नदी के किनारे स्थित है। वर्तमान समय में कॉउंसिल हाउस, लखनऊ का उपयोग उत्‍तर प्रदेश की विधान सभा के रूप में किया जा रहा है। इसे उत्‍तर प्रदेश की ब्रिटिश सरकार ने उस दौरान बनवाया था जब यूपी की राजधानी इलाहबाद से लखनऊ स्‍थानांतरित की गई थी। इस इमारत की डिजायन को सरदार हीरा सिंह और मिस्‍टर जैकब द्वारा तैयार किया गया था।

इस भव्‍य महलनुमा इमारत की नींव 1922 में सर हरकोर्ट बटलर द्वारा रखी गई थी और बाद में इसे 1928 तक पूरा करवा दिया गया था। इससे बनाने में कुल छ: साल का समय लगा था। काउंसिल हाउस, लखनऊ की सबसे शानदार और खूबसूरत इमारतों में से एक है। इस इमारत को मिर्जापुरी पत्‍थर से अष्‍टकोणीय आकार में बनाया गया है, उन दिनों में इस इमारत में 18 लाख रूपए का खर्च आया था।

इस इमारत में काफी बड़े - बड़े कक्ष हैं जो हॉल या चैम्‍बर की तरह लगते है, विधानसभा सत्र के दौरान इनमें से एक हॉल में बैठक का आयोजन किया जाता है। इस इमारत का शीर्ष गुम्‍बदनुमा आकार का है जिस पर मोर के पंखों का रूपांकन किया गया है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue