Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लखनऊ » आकर्षण » हजरतगंज मार्केट

हजरतगंज मार्केट, लखनऊ

59

हजरतगंज मार्केट, लखनऊ का केंद्र है जो शहर के परिवर्तन चौक क्षेत्र में स्थित है और लखनऊ का सबसे प्रमुख शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स है। इसे 1810 में अमजद अली शाह ने बनवाया था यह मार्केट पहले क्‍वींस मार्ग पर स्थित था जहां अंग्रेज अपनी गाडि़यां और बग्‍घी चलाने जाया करते थे। समय बीतता गया और वर्तमान में यह शहर की सबसे प्रमुख सड़क और बाजार है जहां लोग मस्‍ती करते हैं, खाते - पीते है और शॉपिंग का मजा भी उठाते हैं।

इस सड़क का सौंदर्यीकरण 2010 - 2011 में किया गया था, जिसमें इसे विक्‍टोरियन लुक दिया गया था। इस लुक को लाने के लिए इस बाजार में विक्‍टोरियन लुक की लाइट्स, फव्‍वारे, बेंच सभी कुछ लगाया गया था और सभी दुकानों को एक ही रंग में पेंट करवाया गया।

हजरतंगज बाजार में कई छोटे- छोटे बाजार, शॉपिंग मॉल, उत्‍तम दर्जे के शोरूम, होटल, पीवीआर थियेटर, रेस्‍टोरंट, फूड कोर्ट और कई नामचीन कार्यालय भी हैं। आप इस बाजार में आकर सभी चीजों को खरीद सकते हैं जिनमें नवीनतम कारें, ज्‍वैलरी, प्राचीन वस्‍तुएं, हस्‍तशिल्‍प सामान व अन्‍य वस्‍तुएं आराम से खरीदी जा सकती हैं। लखनऊ के खास चिकेन के कपड़े भी यहां से खरीदे जा सकते हैं।

इस मार्केट में कई ब्रांडेड मार्केट जैसे - बिग बाजार सुपरस्‍टोर, गुर्जरी हैंडलूम एम्‍पोरियम, गांधी आश्रम के हस्‍तशिल्‍प सामान और पांच मंजिला शॉपिंग मॉल भी है जो लगभग 425,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Apr,Wed
Check Out
02 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu