नेहरु रोज़ गार्डन की स्थापना 1967 में लुधियाना के हृदयस्थल में हुई थी। यह लगभग 27 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और एशिया का सबसे बड़ा रोज़ गार्डन (गुलाबों का बगीचा) है। इस बगीचे में लगभग 1600 प्रकार के गुलाबों के 17000 पौधे हैं।
इसके अलावा यहाँ वार्षिक रोज़ फेस्टिवल मनाया जाता है जब दूर दूर से हजारों पर्यटक यहाँ आते हैं। इसके अलावा यहाँ कई फुहारे भी हैं जो इस बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं। पैदल घूमने वालों के लिए यह एक तरोताज़ा कर देने वाला स्थान है और परिवार के साथ समय बिताने के लिए आदर्श स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications