जी. टी. रोड़ (लुधियाना – जालंधर हाई वे) पर स्थित टाइगर सफारी मुख्य शहर से 6 किमी. की दूरी पर स्थित है और लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। पर्यटक यहाँ टाइगर, काला हिरन, खरगोश, सांबर और मोर देख सकते हैं। टाइगर को चिड़ियाघर में देखने से अच्छा है उन्हें मुक्त वातावरण में देखा जाए।
यह एक अलग प्रकार का अनुभव होता है। शहर के वन्य प्राणी विभाग ने सफारी के आयोजन की ज़िम्मेदारी एक निजी फार्म को सौंप दी है। सोमवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी दिन ये सफारी आम लोगों के लिए खुली रहती है क्योंकि सोमवार को इसकी साफ़ सफ़ाई की जाती है। पर्यटक एक बार में टाइगर सफारी, हार्डीज़ वर्ल्ड और महाराजा रंजीत सिंह संग्रहालय की सैर कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications