राज्य सरकार द्वारा हैदराबाद और वाइजैग जैसे शहरों से मदनापल्ली के लिये नियमित बस सेवायें प्रदान की जाती हैं। क्षेत्र में तमिलनाडु और कर्नाटक से निजी तथा सरकारी बसे चलती हैं। चेन्नई तथा बैंगलोर से डीलक्स तथा वॉलवो बसें शहर के लिये नियमित रूप से चलती हैं। कई लोग सड़कमार्ग द्वारा ही मदनापल्ली पहुँचना पसन्द करते हैं।