मदनापल्ली आने का सबसे बढ़िया मौसम नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी और फरवरी के महीने होते हैं। इन महीनों के दौरान तापमान सबसे कम होता है और धूप में भी तपन नहीं होती। इस मौसम से ही मदनापल्ली में घूमने-फिरने की शुरूआत होती है।
गर्मियाँ मार्च के महीने से शुरू होकर मई तक जारी रहती हैं। गर्मियों के महीने में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, हलाँकि यह कभी भी अधिकतम तापमान के पार नहीं जाता। इन महीनों में यह काफी गर्म होता है और पर्यटक इस स्थान से दूर रहना ही पसन्द करते हैं जबतक कि वे हॉर्सले हिलस्टेशन न जाना चाह रहे हों।
मॉनसून मई के मध्य से लेकर सितम्बर के अन्त तक रहता है। इस स्थान पर पर्याप्त मात्रा में वर्षा होती है और मौमस बहुत सुहावना हो जाता है। हलाँकि तापमान में गिरावट के बावजूद ज्यादा लोग यहाँ आना पसन्द नहीं करते करते क्योंकि रूक-रूक कर होने वाली बारिश के कारण सड़के खराब हो जाती हैं।
शहर मे सर्दियों के महीने नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी और फरवरी होते हैं। सर्दियाँ ठंडी होती हैं और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है। सर्दियों के दौरान अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हवा में ठंडक के बावजूद मौसम सुहावना रहता है और पर्यटक इसी समय यहाँ भारी संख्या में आते हैं।