झंझरपुर हिमालय के फुटहिल में स्थित है। पेड़ पौधे और प्राकृतिक बनावट के कारण यह जगह बेहद खूबसूरत है। झंझरपुर में इंद्र पूजा और दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 10 दिन तक मनाए जाने वाले इंद्र पूजा के दौरान भगवान इंद्र की पूजा-अर्चना की जाती है।
इसके अलावा दुर्गा पूजा और काली पूजा भी यहां उतने ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही यहां मैथिली पेटिंग भी काफी लोकप्रिय है। पेटिंग और प्रचीन कला में रूचि रखने वालों के बीच मैथिली पेटिंग बहुत ज्यादा चर्चित है। इस क्षेत्र में आप नेपाल के भी कुछ प्रभाव को देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications