Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» हाजीपुर

हाजीपुर पर्यटन - जीवंत खुशियों का गंतव्य

15

हाजीपुर शहर बिहार के वैशाली जिले का मुख्यालय है तथा प्रचुर मात्रा में केले के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यह शहर बिहार के सबसे अधिक प्रगतिशील शहरों में से एक है। हाजीपुर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। इस शहर में रेलवे का आधुनिक ज़ोनल कार्यालय है। हाजीपुर के पर्यटन बढ़ावा देने का श्रेय गंगा नदी की उत्कृष्टता को जाता है जो हाजीपुर के दक्षिण में है तथा पश्चिम में नारायणी और गंडक नदियाँ हैं।

यह स्थान मुंह में पानी लाने वाले फलों जैसे लीची और केलों के लिए प्रसिद्ध है। बंगाल के प्रथम शासक हाजी इल्यास शाह ने हाजीपुर की स्थापना की थी। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में इस शहर का नाम उक्काकाला था। हाजीपुर में तथा इसके आसपास पर्यटन स्थल

जो बात पर्यटकों को हाजीपुर की ओर आकर्षित करती है वह है इसके भव्य मंदिरों की विरासत जिस पर हाजीपुर पर्यटन को गर्व है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में रामचौरा मंदिर, कौन हारा घाट, नेपाली मंदिर, महात्मा गांधी सेतु, हेलाबाज़ार में स्थित श्री महा प्रभुजी की बैठकजी, सोनपुर मेला, वैशाली महोत्सव और अन्य कई शामिल हैं।

हाजीपुर कैसे पहुंचें

ऐसे गंतव्य स्थान की यात्रा करने में सभी पर्यटकों को खुशी का अनुभव होगा जो परिवहन के न केवल तीन बल्कि चार साधनों से जुड़ा है। इस शहर में रेलवे की सुविधा सबसे अच्छी है क्योंकि यहाँ पूर्वी मध्य रेलवे ज़ोन का मुख्यालय है। पटना हवाई अड्डा इस शहर से रास्ते द्वारा जुड़ा हुआ है। जल परिवहन इस शहर की मुख्य विशेषता है। हाजीपुर देश के अन्य भागों से राष्ट्रीय महामार्गों और राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। हाजीपुर पटना और सोनपुर से नदी के ऊपर बनाये गए पुलों के द्वारा जुड़ा हुआ है।

हाजीपुर की सैर के लिए उत्तम समय

यह स्थान नदियों से घिरा हुआ है जिसके कारण हाजीपुर का मौसम सामान्य रहता है। इस स्थान की सैर के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय सबसे उत्तम होता है। वे लोग जो यहाँ की सैर की योजना बना रहे हैं वे हाजीपुर के आकर्षण स्थलों में अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं। ठंड के मौसम में यहाँ का मौसम खुशनुमा होता है अत: लोग इस मौसम में यहाँ की यात्रा की योजना बनाते हैं। वर्ष में बाकी के समय में बहुत अधिक गर्मी तथा भारी वर्षा होती है जो आपकी खुशियों में बाधा डाल सकती है।

 

हाजीपुर इसलिए है प्रसिद्ध

हाजीपुर मौसम

घूमने का सही मौसम हाजीपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें हाजीपुर

  • सड़क मार्ग
    हाजीपुर राष्ट्रीय महामार्गों और राज्य महामार्गों द्वारा भारत के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है। प्रमुख महामार्ग राष्ट्रीय महामार्ग 19 (एन एच 19) इस शहर से होकर गुज़रता है तथा इसे छपरा से जोड़ता है तथा आगे यह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    हाजीपुर रेलमार्ग द्वारा मुज़फ्फरपुर, छपरा और बरौनी से जुड़ा हुआ है। महत्वपूर्ण ट्रेन जैसे राजधानी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें हाजीपुर में रुकती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हाजीपुर का निकटतम हवाई अड्डा पटना हवाई अड्डा है तथा यह 21.2 किमी. की दूरी पर स्थित है। पटना हवाई अड्डा रास्ते से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Jun,Sat
Check Out
21 Jun,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun