Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » माहे » मौसम

माहे मौसम

माहे जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च तक होता है।इस बीच यहां का तापमान व सामान्य जलवायु स्वतंत्र रूप से खुले में घूमने के लिए उपयुक्त होती है तथा कुछ आकर्षण स्थलों पर अक्टूबर - दिसंबर में काफी भीड़ देखने को मिलती है।

गर्मी

माहे में ग्रीष्मकाल में सामान्य रूप से बहुत गर्मी होती है, तथा इस दौरान यात्रा न करने की सलाह रहती है। गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि इस मौसम में सावधानी न बरतने पर निर्जलीकरण हो जाना, लू लगना तथा काटने वाली गर्मी से चकत्ते पड़ जाना आम बात है।

मानसून

माहे में मानसून के दौरान बारिश खूब होती है। तथा इस कारण, सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों को देखना व घूमना मुश्किल हो सकता है। इस मौसम में आने वाले पर्यटकों को रेनकोट और/या छाता लेकर आना चाहिए, क्योंकि इस समय मौसम पूरी तरह अप्रत्याशित होता है।

सर्दी

माहे में सर्दियां सुखद होती हैं तथा तापमान आम तौर पर 20-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है। माहे की सुन्दरता को निहारने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यात्रा करने के लिए एक बेहतर समय होता है। इस अवधि में शहर भीड़ से भरा रहता है क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां पर्यटक खूब आते हैं।